
News Wing Desk: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही गंदी है. यहां हर इंसान को कामयाब होने के लिए कई तकलीफों से गुजरना पड़ता है. इन तकलीफों में एक है कास्टिंग काउच. जी हां कास्टिंग काउच बॉलीवुड में एक ऐसा शब्द है जो फिल्म जगत में बहुत आम है. कास्टिंग काउच का सिलसिला आज का नहीं बल्कि यह ट्रेंड तो 1950 से चल रहा है. उस समय डायरेक्टर अदाकाराओं को खुलेआम बिना किसी हिचक के छू कर देखते थे. यही नहीं कई बार उन्हें अपने सामने कपड़े उतारने को भी कह दिया करते थे. हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में एक ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में सोचकर भी लोग शर्म के मारे अपनी आंखें बंद कर लें. एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया था. उनका कहना था कि फिल्मों में रोल दिलाने के बहाने हीरोइनों के साथ बहुत कुछ किया जाता है. आपको बता दें कि फिल्म या टीवी सीरियल्स में रोल पाने के लिए एक्ट्रेस को निर्माता-निर्देशक के सामने कई बार गुजरना पड़ता है. फिल्म इंडस्ट्री की भाषा में इसे स्क्रीनटेस्ट कहा जाता है लेकिन हीरोइनों की मानें तो यह कुछ और ही है. आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने खुद अपने मुंह से स्वीकार किया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं.
इसे भी पढ़ें: दुर्लभ बीमारी के शिकार हैं सलमान, चैरिटी को मानते हैं अपना फर्ज
कंगना रनौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी कॉस्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. कंगना ने खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि करियर की शुरुआत में उन्हें किस तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ा था. उनसे ऑडिशन के बाद सेक्स की डिमांड की जाती थी. लेकिन वह ये प्रपोजल ठुकरा देती थीं.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजपाल यादव पहुंचे रांची, CM से की मुलाकात
तब्बू
तब्बू और जैकी श्रॉफ ने आज तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. इसके पीछे बड़ी वजह यौन शोषण से जुड़ा विवाद है. खबरों के मुताबिक, तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फराह ने जैकी श्रॉफ पर आरोप लगाते हुए एक मैगजीन को दिये इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने तब्बू से छेड़छाड़ की थी. फराह के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब वे जैकी के साथ फिल्म शूटिंग पर गयी थीं और तब्बू भी उनके साथ थी. इस दौरान तब्बू की उम्र 14 या 15 साल रही होगी. हालांकि, जैकी पर लगाया गया यह आरोप साबित नहीं हो सका.

चित्रांगदा सिंह
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ के सेट पर सेक्स सीन करने को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया था और कहा था कि फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें बेहद ही भद्दे तरीके से ‘सेक्स सीन’ करने को मजबूर किया था. चित्रांगदा के मुताबिक, डायरेक्टर कुशान ने चित्रांगदा से सेक्स सीन की डिमांड की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान चाहते हैं “देश की ओर से हॉकी खेले बेटा अबराम”
राधिका आप्टे
एक शो में राधिका से सवाल किया गया था कि उनके करियर का सबसे वियर्ड ऑडिशन कौन सा है? इस सवाल के जवाब में राधिका ने बताया था- ‘फिल्म ‘देव-डी‘ के ऑडिशन के लिए उन्हें फोन पर अश्लील बातें करनी पड़ी थीं. राधिका ने बताया कि उन्होंने इसके बाद कभी फोन पर वैसी बातें नहीं की. राधिका ने एक राज से पर्दा हटाते हुए बताया था कि साउथ इंडिया की एक फिल्म की शूटिंग के वक्त फिल्म के हीरो ने मेरे पैर में गुदगुदी की. मैं यह देखकर हैरान हो गई थी क्योंकि हम एक दूसरे को जानते तक नहीं थे. मुझे गुस्सा आया और मैंने थप्पड़ मार दिया.

कल्कि कोचलिन
कल्कि ने कास्टिंग काउच पर दिये बयान से सभी को चौंका दिया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था. उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा कड़वा सच है जिसके साथ मैं बचपन से जी रही हूं.

इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा की Ex-Girlfriend प्रीति का खुलासा- कपिल लेते हैं Drugs, कर सकते हैं Sucide
श्री रेड्डी
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया है. इसके विरोध में उन्होंने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया है. श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है और शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना दिया. एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी है. उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

पायल रोहतगी
अपनी फ़िल्म ‘शंघाई’ के ऑडिशन के दौरान निर्देशक दिबाकर बैनर्जी द्वारा टॉप उतारने की मांग करने पर पायल रोहतगी ने उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था. हालांकि, दिबाकर का कहना था कि पायल ने रोल के लिए रिजेक्ट किये जाने के कारण अपना मानसिक संतुलन खोते हुए उन पर इस तरह से गुस्सा निकाला.

इसे भी पढ़ें: सलमान… तेरे ‘नाम’…
राय लक्ष्मी
फिल्म ‘जूली –2′ से सुर्खियां बटोरने वाली हीरोइन राय लक्ष्मी ने कुछ दिनों पहले ही कास्टिंग काउच पर कई राज खोलकर अपने फैंस को चौंका दिया था. राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर आप खूबसूरत हैं तो आपको ये जोखिम तो उठाना ही पड़ेगा. ऐसा सिर्फ यहीं नहीं हर जगह ही होता है. हम एक्टर हैं इसलिए मीडिया में ज्यादा हाईलाइट हो जाते हैं. उन्होंने बताया था कि मेरे सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आई जब लोगों ने मुझे अप्रत्यक्ष रूप से कई मैसेज भी किए. मेरे हाथ से इसी चक्कर में कई बार कई प्रोजेक्ट निकल गए हैं. ऐसे मौके पर आप किसी से ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं. साथ ही आपको सामने वाले की नीयत के बारे में भी कुछ नहीं पता होता.

इसे भी पढ़ें: सलमान खान अकेले नहीं, कई अन्य सितारे भी खा चुके हैं जेल की हवा
सुरवीन चावला
फिल्म हेट स्टोरी 2 से चर्चा में आयीं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर बहुत ही बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया था. सुरवीन ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उनको इस फिल्म में काम करने के लिए एक डायरेक्टर ने वन नाइट स्टैंड के लिए कहा था. सुरवीन के मुताबिक़ उन्होंने साउथ फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन दिये थे जिसमे वह सिलेक्ट हो गयी थी. लेकिन बााद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

टिस्का चोपड़ा
अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली टिस्का भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने खुलकर यह माना कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा है. लेकिन उन्होंने गलत रास्ते को चुनने से मना कर दिया और अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




