
Ranchi : तेज रफ्तार ने अब तक कई जिंदगियों को खाक में मिलाया है. रफ्तार के कहर ने कई परिवारों को आंसुओं के सागर में डुबोया है. अगर सफर को लेकर लोग संजीदा होते, खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित होते तो कई घटनाओं को होने से रोका जा सकता था. गाड़ी चलाने में कई बार स्पीड पर नियंत्रण का अभाव या फिर खतरों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित होता रहा है. इस बीच ऐसी ही एक और घटना सामने आई है, जहां एक बारात से लौट रहे लोगों के लिए गाड़ी की तेज रफ्तार मौत की दस्तक बन गई.
इसे भी देखें- हाईकोर्ट में दायर याचिका में सप्लिमेंटरी पीटिशन दाखिल कर कहा- सीएम और चीफ जस्टिस का मंच साझा करना गलत
हादसे में गई 8 लोगों की जान, दो की हालत नाजुक
दरअसल, सिमडेगा के कोलेबीरा थाना क्षेत्र में अघर्मा के पास सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग पिकअप वैन पर सवार होकर बारात से लौट रहे थे. बाताया जा रहा है कि ओवरलोड और तेज गति के कारण पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से जा टकराई. जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में से दो को रिम्स रेफर किया गया है.
इसे भी देखें- अवैध खनन में लगे एक मजदूर की खदान धंसने से दबकर मौत, पत्नी घायल
दो घायलों का रिम्स में चल रहा इलाज
घायलों में से दो लोगों को स्थानीय अस्पताल ने रिस्म रेफर कर दिया है. रिस्म के डॉक्टर के मुताबिक के दोनों की हालत काफी गंभीर है. इन्हें रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. वहीं परिजनों का कहना है कि रात में सभी बरात गए थे, जो अहले सुबह लौट रहे थे. लौटने के क्रम में अचानक पिकअप वैन पुल से जा टकराई. गाड़ी में ज्यादा लोगों के सवार होने और तेज़ रफ़्तार की वजह से दुर्घटना घटी. जिसके बाद पुलिस द्वारा रिम्स लाया गया. जहां इमरजेंसी में इलाज के बाद न्यूरो सर्जरी वार्ट में भर्ती कराया गया. इसमें एक की हालात काफी नाज़ुक बानी हुई है. वहीं खबर ये भी है कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




