Uncategorized

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त, 10,400 के पार निफ्टी, रुपया 14 पैसे मजबूत

Mumbai : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण से संभावित व्यापार युद्ध की चिंताएं कम होने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त देखी गई. निफ्टी भी 10,400 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130.31 अंक यानी 0.38% चढ़कर 33,918.85 अंक पर खुला. पिछले तीन सत्र के कारोबार में इसमें 774.47 अंक की तेजी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- आरक्षण के खिलाफ भारत बंद, आरा में रोकी ट्रेन-एमपी के कई शहरों में धारा 144 लागू

एशियाई बाजारों में स्थिर रुख, घरेलू बाजार पर पड़ा असर

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.80 अंक यानी 0.37% सुधरकर 10,418.15 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के अमेरिका के साथ संभावित व्यापार युद्ध संबंधी चिंताओं को दूर करने के चलते एशियाई बाजारों में स्थिर रुख देखा गया जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा है.

इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट में दायर याचिका में सप्लिमेंटरी पीटिशन दाखिल कर कहा- सीएम और चीफ जस्टिस का मंच साझा करना गलत

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत

निर्यातकों और बैंकों की बिकवाली बढ़ने से डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की मजबूती के साथ 64.88 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों के अच्छे स्तर पर खुलने से रुपया को समर्थन मिला. लेकिन अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गई. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 65.02 पर बंद हुआ था.

p>न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button