Uncategorized

पाकुड़ : क्रिश्चियन स्कूल का प्रिंसिपल तीसरी कक्षा की छात्रा से करता था छेड़खानी, विरोध करने पर फेल करने की देता था धमकी, भेजा गया जेल

Pakur : पाकुड़ नगर थाना के नया टोला स्थित बैथनी क्रिश्चियन स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने स्कूल की ही तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को छात्रा के परिजन सहित मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने विद्यालय पहुंच कर विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. परिजनों की शिकायत पर नगर थाना की पुलिस विद्यालय पहुंची. पुलिस ने छात्रा से विस्तार पूर्वक जानकारी ली. छात्रा ने पुलिस को प्राचार्य की करतूतों से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल डेनियल एमानुएल को गिरफ्तार कर लिया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि बच्ची के पिता ने प्रिंसिपल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. बच्ची ने खुद पुलिस के समक्ष बयान भी दिया है. प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  10 अप्रैल की बंदी को लेकर किसी संगठन ने अबतक नहीं की घोषणा, पर सरकार ने जारी किया अलर्ट  

छात्रा के पिता के लिखित आवेदन पर एफआईआर 

बेथनी क्रिश्चियन सोसाईटी स्कूल के तीसरे वर्ग की छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची के पिता के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है. दिये गये आवेदन में पिता ने उल्लेख किया है कि मेरी बच्ची ने वर्ग टू में पास कर थ्री में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी. परंतु मेरी बच्ची बार-बार नामांकन के लिए मना कर रही थी. जब मैंने जोर देकर बच्ची से स्कूल न जाने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि प्रिंसिपल द्वारा बार-बार छेड़छाड़ की जा रही है. मना करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हैं. जिस कारण बच्ची डरी और सहमी रह रही थी. इसके बावजूद मैंने उसे स्कूल जाने को कहा. जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्ची घर नहीं आयी, तो मैं और मेरी पत्नी ने स्वयं स्कूल पहुंच की खोज की, तो पाया कि बच्ची को प्रिंसिपल ने अपने कार्यालय में रोक रखा था और गलत हरकत कर रहा था. जब हमलोगों को बच्ची ने देखा तो दौड़ते हुए रोकर लिपट गयी और सारी करतूत की जानकारी दी.

गिरफ्तार प्रिंसिपल

इसे भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा काट रहे 233 कैदी हो सकते हैं रिहा, झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण की बैठक में बनी सहमति

सैकड़ों लोग पहुंचे थाना

पाकुड़ के प्रतिष्ठित स्कूल बेथनी क्रिश्चियन सोसाईटी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छेड़खानी किये जाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह खबर फैल गयी. देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाना पहुंच गये. पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. शहर के लोग कह रहे थे कि जब स्कूल के प्रिंसिपल इस तरह की गंदी हरकत करेंगे, तो बच्चे कैसे सुरक्षित होंगे. शहर के चौक-चौराहे पर दिन भर चर्चा का माहौल गर्म रहा.

मौजूद पुलिस

प्राचार्य ने आरोप को नकारा

विद्यालय के प्राचार्य डेनियल एमानुएल से पूछने पर बताया कि उन पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button