
NewDelhi : संसद का बजट सत्र पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया. पूरे सत्र में एक दिन भी संसद सुचारु रुप से नहीं चला. ना तो जन सरोकार के मुद्दे उठे, ना ही सकारात्मक बहस हुई. पूरे सत्र में अगर कुछ हुआ तो बस हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप. अब ये छींटाकशी सत्र के बाद भी जारी है. कांग्रेस और भाजपा दोनों एकदूसरे पर सत्र नहीं चलने देने का आरोप लगा रहे हैं. वही संसद सत्र नहीं चलने के कारण पीएम मोदी ने 23 दिनों का अपना वेतन नहीं लेने की घोषणा की है. गौरतलब है कि इससे पहले एनडीए सांसदों ने 23 दिनों का वेतन छोड़ने की घोषणा की थी. इधर कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता नौ अप्रैल को देश भर में राज्यों एवं जिला मुख्यालयों पर भाजपा के झूठ को बेनकाब करने के लिए एक दिन का उपवास रखेंगे. उधर प्रधानमंत्री मोदी संसद में गतिरोध के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होने घोषणा की कि भाजपा सांसद 12 अप्रैल को अनशन करेंगे.
इसे भी पढ़ें:राज्य में स्थानीय को ही मिलेगी थर्ड और फोर्थ ग्रेड की सरकारी नौकरी, कमिटी ने बनाई रिपोर्ट, 17 अप्रैल को फैसला
पीएम मोदी ने पांच मार्च से अपना 79,752 रुपये का वेतन भत्ता छोड़ दिया है. इससे पहले भाजपा सांसदों ने भी वेतन और भत्ते छोड़ दिये थे. हालांकि इस मुद्दे पर एनडीए में मतभेद हैं. शिवसेना ने कहा है कि पार्टी भाजपा के साथ नहीं है जबकि दूसरी सहयोगी रालोसपा ने कहा कि उसे फैसले की जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा था कि सत्तारूढ़ एनडीए के सांसद 23 दिनों का वेतन नहीं लेंगे. उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कामकाज नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहराया था.
इसे भी पढ़ें:साहेबगंज : 06 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री ने की थी कई घोषणाएं, बंदरगाह निर्माण छोड़ किसी भी योजना पर काम शुरू नहीं
वेतन नहीं लेना बीजेपी की नौटंकी: कांग्रेस
कांग्रेस ने संसद में कामकाज नहीं होने के कारण राजग सांसदों द्वारा 23 दिन का वेतन नहीं लेने को हथकंडा और नौटंकी करार दिया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया था कि सदन का सत्रावसान नहीं किया जाये, ताकि इसे दो सप्ताह के लिए फिर से बुलाया जा सके. कांग्रेस ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करवायी जाये, जो हंगामे की वजह से नहीं हो सकी है. शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी राज्यों एवं जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देश में शांति, भाईचारा एवं सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए उपवास करने की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें:दो दिन के जेल के बाद सलमान को मिली जमानत
झूठी बातें बोलना सरकार को शोभा नहीं देता : खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा व आरएसएस अपने ‘विभाजनकारी’ एजेंडे के तहत समाज में घृणा फैला रहे हैं. कांग्रेस इसे बेनकाब करेगी. कहा कि, राहुल गांधी ने जनता से शांति एवं सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की है. संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार द्वारा कांग्रेस पर संसद में गतिरोध उत्पन्न करने के आरोप को खारिज करते हुए खड़गे ने कहा, ऐसी झूठी बातें बोलना सरकार को शोभा नहीं देता. यदि वह अपनी विफलता और कमजोरियों को दूसरे के कंधे पर डालते हैं और देश की जनता के सामने अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए यदि झूठ बोलते हैं तो यह निंदनीय और शर्मनाक है. साथ ही खड़गे ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी एवं मेहुल चोकसी की प्रधानमंत्री मोदी से सीधी जान-पहचान होने का आरोप लगाया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





553396 545647Deference to op , some superb entropy. 7758
863578 120482I used to be a lot more than pleased to seek out this internet-site.. I dont even know how I ended up here, but I thought this post was excellent. A whole lot far more A rise in Agreeable. 317999