Uncategorized

एसीबी ने रिश्वत लेते सिंचाई विभाग के सहायक को दबोचा

Daltonganj : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को पलामू भू-अर्जन विभाग के सहायक टुनटुन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने टुनटुन को उनके बारालोटा स्थित आवास से सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिश्वत के तीन हजार रूपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

मुआवजा राशि देने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत बेदानी गांव निवासी विनोद सिंह की 16 डिसमिल जमीन वर्ष 2006 में नहर क्षेत्र में चली गयी थी. इसके एवज में भू-अर्जन कार्यालय से उन्हें मुआवजा के रूप में 65 हजार रूपया का भुगतान होना था. मुआवजा की राशि देने के बदले भू-अर्जन विभाग के सहायक टुनटुन उपाध्याय ने पांच डिसमिल जमीन का मुआवजा छह हजार रूपये रिश्वत लेकर करा दिया था. शेष जमीन का मुआवजा दिलाने के नाम पर सहायक ने फिर से विनोद सिंह से चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें – बोकारो :  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

टुनटुन ने विनोद सिंह से कहा- महंगाई बढ़ गयी है, और पैसा तो देना ही पड़ेगा

जब विनोद सिंह ने कहा कि उनसे जितना रकम रिश्वत के रूप में मांगा गया था वह पहले ही दे चुके हैं, तब सहायक ने कहा कि अब महंगाई बढ़ गयी है, इसलिए और पैसा तो देना ही पड़ेगा. इसके बाद विनोद सिंह ने तंग आकर एसीबी में इसकी शिकायत की. एसीबी की टीम ने मामले को सत्य पाये जाने पर डीएसपी प्राण रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह विनोद सिंह ने जैसे ही सहायक को रिश्वत की तीन हजार रूपया हाथ में थमाये, वैसे ही पहले से वहां मौजूद एसीबी की टीम ने सहायक को रंगेहाथ दबोच लिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button