Uncategorized

गुजरात में शेरनियों को परोसी गई जिंदा गाय, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप, जांच शुरू  

Gujrat : गुजरात में शेरनियों को जिंदा गाय परोसे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गये हैं. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला गिरनार सैंक्चुअरी इलाके का बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में गाय एक पेड़ से बंधी हुई है और तीन शेरनियां उसकी तरफ बढ़ रही है. वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है. वह व्यक्ति इस वीडियो में ये कह रहा है कि उसके पास मत जाओ, वह चारा दूर ले जाएगी.

वीडियो सौजन्य NYOOOZ “My City My News”  

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. विभाग जांच कर रहा है कि यह वीडियो किसने बनाया है और यह किस जगह की है. रिपोर्ट के अनुसार, सीसीएफ एपी सिंह ने कहा कि हमें यह वीडियो प्राप्त हुआ, जिसके बाद हम इलाके की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लैंडस्केप गिरनार सैंक्चुअरी इलाके का प्रतीत होता है. वीडियो में जो जमीन दिखाई दे रही है, वैसी ही सैंक्चुअरी के अंदर और बाहर भी है. फिलहाल उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कर रहे हैं कि वीडियो अभी हाल की है या पहले की.

इसे भी पढ़ें – काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना, बाकी सभी आरोपी बरी

इसे भी पढ़ें – जोधपुर जेल में आसाराम बापू के बगल में रहेंगे सलमान खान, सुरक्षा बढ़ाई जायेगी

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने वन विभाग से आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा

गांधीनगर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने वन विभाग से संपर्क कर इस वीडियो में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. अधिकारियों ने बताया कि यह बात भी सामने आई है कि स्थानीय लोग शेरों के आगे जिंदा जानवरों को परोसते हैं. पर्यटकों को लायन शो दिखाने के लिए वे प्रत्येक शो के लिए करीब 5 हजार से 10 हजार रुपए तक वसूलते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह जानवरों पर अत्याचार करना गैरकानूनी है और यह एक गंभीर अपराध भी है. मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button