
New delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का माफीनामा जारी है. लगे हाथ केजरीवाल ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी पत्र लिख कर माफी मांग ली है. वे अकेले नहीं हैं, उनके साथ आप नेता आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा ने संयुक्त पत्र लिखकर जेटली से मानहानि केस में माफी की गुहार लगायी है. इससे पहले केजरीवाल अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से माफी की मांग कर चुके हैं. जहां तक जेटली की बात है तो, बता दें कि आप नेताओं ने जेटली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. जेटली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया. इन आरोपों से भड़के जेटली ने आप नेताओं पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था. पिछले तीन सालों से केजरीवाल्नन सहित आप नेता मानहानि केस झेल रहे हैं. लेकिन अब इन नेताओं ने पत्र लिख कर जेटली से माफी मांगी है.
इसे भी पढ़ें: जानें, भारत बंद में कहां क्या हुआ, देश भर में जोरदार प्रदर्शन, कई जगहों पर हिंसा, अगलगी व उत्पात, एमपी में कर्फ्यू
मैं आपसे और आपके परिवार से माफी मांगता हूं
अपने माफी वाले पत्र में जेटली को केजरीवाल ने लिखा है कि मैंने दिसंबर 2015 में आपको लेकर कुछ बयान दिया था. मेरे द्वारा दिया गया बयान कुछ ऐसे दस्तावेजों और जानकारियों पर आधारित था, जो मुझे कुछ लोगों द्वारा मुहैया कराये गये थे. हालांकि मुझे जो जानकारी मिली थी, वह सही नहीं थी और उन गलत जानकारियों के आधार पर मैंने आ प पर आरोप लगाये थे. इसलिए मेरे द्वारा जो भी आरोप आप पर लगाये गये थे, उन सभी को वापस लेना चाहता हूं. केजरीवाल ने लिखा है, इन आरोपों से आपकी छवि को जो भी नुकसान हुआ है मैं उसके लिए आपसे और आपके परिवार से माफी मांगता हूं. इसी क्रम में लिखा कि मानहानि केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में मेरे वकील राम जेठमलानी द्वारा द्वेषपूर्ण बयान दिया गया था, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. केजरीवाल ने जेटली से इस केस को खत्म करने की बात भी कही है. कहा कि हम दोनों अलग-अलग पार्टियों से आते हैं. मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच जारी मुकदमा खत्म कर जनता के लिए काम करना चाहिए. इस पत्र के बाद अरुण जेटली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




