Uncategorized

CBSE के नए ‘लीक-प्रूफ सिस्टम’ के कारण कुछ केंद्रों पर देरी से शुरू हुई परीक्षा

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ केंद्रों में सीबीएसई की परीक्षा देर से शुरू हुई क्योंकि उनमें से कई ई- मेल से आए एन्क्रप्टेड प्रश्न पत्रों के प्रकाशन की नई प्रणाली पर अमल करने में असफल रहे. बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि यह सुनिश्चित किया कि इस विलंब से छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा और उन्हें अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- भारत बंद: रांची में बंद समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी, देखें वीडियो

10 बजे के बाद स्कूलों को मिले प्रश्न पत्र

नाम उजागर न करने की शर्त पर पूर्वी दिल्ली के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें बैंक से (एन्क्रप्टेड) प्रश्न पत्र सुबह10 बजे मिले क्योंकि सीबीएसई अधिकारियों ने ही उन्हें देरी से दिया था. पेपर10 बजकर 15 मिनट की बजाय 10 बजकर 45 मिनट पर बांटे गए. पश्चिमी दिल्ली में एक अन्य स्कूल में भी बोर्ड की परीक्षा देरी से शुरू हुई क्योंकि उन्हें बैंक से पेपर 10 बजकर 30 मिनट पर मिले थे.

इसे भी पढ़ें- रांची: भारत बंद के दौरान समर्थकों का उत्पात, आदिवासी हॉस्टल को खाली करने को निर्देश, पुलिस ने संभाला मोर्चा,  देखें वीडियो

पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई ने एन्क्रप्टेड कॉपी देने का किया था फैसला

गौरतलब है कि अर्थशास्त्र और गणित के पर्चे लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( सीबीएसई) ने घोषणा की थी कि परीक्षा केंद्रों को ई- मेल पर प्रश्न पत्रों की एन्क्रप्टेड कॉपी मिलेगी और उन्हें स्वयं उसे डाउनलोड कर प्रिंट लेना होगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button