
Bhubaneswar: देश और चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. गुरुवार को जहां नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. वही बुधवार यानी आज ओडिशा के सीएम के तौर पर नवीन पटनायक राज्य की कमान संभालेंगे.
इसे भी पढ़ेंःआजादी के 70 साल बाद भी बोक्काखांड गांव बेहाल, एक कुएं के भरोसे है पूरा गांव
नवीव पटनायक सीएम पद की लेंगे शपथ
पिछले करीब दो दशक से ओडिशा में सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक का जादू एकबार फिर चला है. एक तरफा जीत हासिल कर बीजद ने सत्ता में वापसी की है. जिसके बाद आज शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है.
एक्जिविशन ग्राउंड में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. नवीन पटनायक पांचवी बार ओडिशा के सीएम बनेंगे.
नवीन सरकार में होंगे 21 मंत्री, 10 नये चेहरों को जगह
पटनायक के नये मंत्रिमंडल में 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री एवं नौ को राज्य मंत्री नियुक्ति किया गया है. इसमें परमानंद नायक, टुकुनी साहू, समीर दास, नवकिशोर दास, पद्मिनी दियान, रघुनंनदन दास, दिव्यशंकर मिश्र, जगन्नाथ सड़ाका, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही और तुसारकांती बेहरा के रूप में दस नए चेहरे होंगे.
इसे भी पढ़ेंःपैदा लेते ही 26,225 रुपये के कर्जदार होंगे झारखंड के नौनिहाल
रणेंद्र प्रताप स्वैन, विक्रम केशरी अरुखा, प्रफुल्ल मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरूण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नविकिशोर दास और टुकनी साहू को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है.
वहीं अशोक चंद्र पांडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्र, प्रेमानन्द नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुसारकांती बेहरा और जगन्नाथ सड़ाका राज्य मंत्री होंगे.
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एस एन पात्रो को ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है. वहीं प्रमिला मलिक को सरकारी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है. ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.
गौरतलब है कि लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. जिसमें ओडिशा भी शामिल है. राज्य में बीजू जनता दल ने एकबार फिर सत्ता में वापसी की है.
147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजू जनता दल को कुल 105, बीजेपी को 27, कांग्रेस को 13, सीपीएम को 1 सीटें हासिल हुईं. वहीं लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 8 सीटें मिलीं. बीजू जनता दल ने 13 सीटों पर जीत हासिल की.
इसे भी पढ़ेंःकेएन चौबे हो सकते हैं झारखंड के अगले डीजीपी




