
Lucknow: उत्तरप्रदेश में एकबार फिर बाबा साहेब की मूर्तियों को निशाना बनाया जा रहा है. पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी का भी कोई असर नहीं दिख रहा. इलाहाबाद में झूसी के त्रिवेणीपुरम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया. मूर्ति बदलवाने करने की तैयारी हो रही है. फिलहाल मूर्ति तोड़ने की घटना के पीछे कौन है इसका पता नहीं चल पाया है.
वहीं अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रशासन द्वारा तत्काल मूर्ति लगवाने को लेकर भारी संख्या में बहुजनों से इकट्ठा होने की अपील की गई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
सिद्धार्थनगर में भी तोड़ी गई प्रतिमा

सिद्धार्थनगर जिले में भी आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है. यहां शरारती तत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया. यह घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र की है. ग्रामीणों में इस घटना से काफी नाराजगी है. लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, उपद्रवियों पर कार्रवाई और नई मूर्ति लगाने के आश्वासन के बाद हालात को नियंत्रण में किया जा सका. पुलिस ने मामले में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें:इंडिगो एयरलाइंस कर्मी की पिटाईः रांची एयरपोर्ट ने की एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से शिकायत
आजमगढ़ में भी तोड़ी गई थी मूर्ति
इससे पहले आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था. जिले के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई थी. ज्ञात हो कि मूर्तियां तोड़े जाने की शुरुआत सबसे पहले त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति से हुई. उसके बाद अलग-अलग इलाकों से ऐसी खबरें आने लगी. उसके बाद पेरियार की मूर्ति और कोलकाता में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




