
Daltonganj : डालटनगंज शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक की जान ले ली. शहर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके बैरिया चौक पर शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी. युवक की पहचान पंडवा थाना क्षेत्र के कजरमा गांव के निवासी राजेश्वर मेहता के पुत्र अशोक कुमार मेहता के रूप में हुई है. अशोक बैरिया क्षेत्र में मकान बनवा रहा था. बैरिया चौक पर किसी काम के सिलसिले में आया था. घटना के बाद चालक बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया है. बोलेरो को पुलिस जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें- चारा घोटाला में लालू प्रसाद दोषी करार, सजा पर फैसला 3 जनवरी को, जगन्नाथ मिश्रा बरी
इसे भी पढ़ें- सुषमा बड़ाईक यौन शोषण मामले में आरोपी पूर्व आईजी पीएस नटराजन बरी
युवक को धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर से भी टकराया बैलेरो
जानकारी के अनुसार बाजार समिति की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बैरिया चौक पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया. वहीं चौक के समीप खड़े अशोक कुमार को अपनी चपेट में ले लिया. जोरदार टक्कर लगने से अशोक की मौके पर मौत हो गयी. बोलेरो अशोक को मारने के बाद सड़क किनारे लगे एक ट्रैक्टर से भी टकराया.
बिजली विभाग का है बोलेरो
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बाद में स्थानीय लोग अशोक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर अशोक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो बिजली विभाग का था. पुलिस पूरे मामले की जानकारी हासिल करने में जुट गयी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




