Uncategorized

शोपियां गोलीबारी में घायल आतंकवादी अस्पताल में भर्ती : पुलिस

Srinagar : शोपियां जिले में सेना पर गोली चलाने वाले हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी घायल अवस्था में एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक सक्रिय आतंकवादी आसिफ अशरफ मलिक गोली के जख्म के साथ एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती हुआ. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच इस ओर इशारा करती है कि वह शोपियां जिले में गुरुवार रात अगहम में उस समय घायल हुआ जब कार से जा रहे आतंकवादियों ने गश्ती कर रहे सैनिकों पर गोलियां चलायीं.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने झारखंड का नियम बनने के बाद बिहार के नियम की गलत व्याख्या कर भ्रष्टाचार करने के आरोपी मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को दी क्लीन चिट

मलिक पिछले साल अक्तूबर से आतंकवादी के रूप में सक्रिय था

गौरतलब है कि शोपियां के क्रावुरा का रहनेवाला मलिक पिछले साल अक्तूबर से आतंकवादी के रूप में सक्रिय था. आतंकवादियों ने गुरुवार रात सेना के एक गश्ती दल पर शोपियां के अगहम में गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. इसी दौरान आतंकवादी जिस कार से जा रहे थे वह पलटकर एक पेड़ से टकरा गई. सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन आतंकवादी भागने में सफल रहे. मलिक करीब 50 किलोमीटर तक यात्रा करने में सफल रहा और इलाज के लिए एसकेआईएमएस अस्पताल पहुंच गया. प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-  एक अप्रैल से नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, निकाय चुनाव के बाद पांच गुणा होगा टैरिफ

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button