National

चंद्रबाबू नायडू ने ममता बनर्जी के साथ बंद कमरे में चुनाव बाद की रणनीति पर चर्चा की

NewDelhi : आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू  नायडू द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक किये जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार  दोनों नेताओं ने महागठबंधन के भविष्य की रणनीतियों को लेकर चर्चा की.  टीएमसी के एक नेता के अनुसार गुरुवार , नौ मई  की शाम एक बंद कमरे में लगभग 15 मिनट चली बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत की गयी. इस क्रम में ममता बनर्जी को चंद्रबाबू  नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई बैठक के बारे में भी जानकारी दी.

यह पूछे जाने पर कि क्या 21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी हिस्सा लेंगी?  इसके जवाब में  उन्होंने कहा कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह बैठक 21 मई को ही होगी या नहीं.  यह भी माना जा रहा है कि बैठक के समय में बदलाव हो सकता है या फिर बैठक 23 मई के बाद रखी जायेगी . हो सकता है  ममता बनर्जी भी इसमें शामि‍ल हों.  टीएमसी नेता ने के अनुसार नायडू और ममता ने बैठक के दौरान वीवीपैट मशीनों और अब तक लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में हुए मतदान के विषय पर भी बातचीत की.

भाजपा व्यक्ति केंद्रित नहीं,  विचारधारा आधारित पार्टी है, सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं है : नितिन गडकरी

ममता बनर्जी बंगाल की शेरनी हैं

बता दें कि गुरुवार को ही टीडीपी अध्यक्ष ने खड़गपुर में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए ममता की पार्टी के लिए मतदान की अपील की थी.  इसके बाद उन्होंने सिथि में टीएमसी उम्मीदवार और कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के लिए वोट मांगे थे. नायडू ने कहा था कि ममता बनर्जी बंगाल की शेरनी हैं और उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा सबक सिखाया है , क्योंकि मोदी पूरे देश के लिए सिर्फ समस्याएं ही पैदा कर रहे हैं.

मालूम हो कि एंटी-भाजपा मोर्चा बनाने में ममता बनर्जी का अहम रोल रहा है.  क्षेत्रीय दलों को एकसाथ लाकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा रही है.   लोकसभा चुनाव के लिए अबतक पांच चरणों का मतदान किया जा चुका है.  पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हो रहे हैं. भाजपा को इस राज्य से इसबार काफी उम्मीदें हैं. इस वजह से  भाजपा यहां काफी आक्रमक प्रचार कर रही हैं.

इसे भी पढ़ेंः15 अगस्त तक टली अयोध्या मामले की सुनवाई, मध्यस्थता के लिए SC ने दिया और तीन महीने का वक्त

Related Articles

Back to top button