Uncategorized

डेटा लीक पर सरकार के तेवर तल्ख, फेसबुक को नोटिस भेजकर 7 अप्रैल तक मांगा जवाब

New Delhi : दुनिया सोशल मीडिया की दीवानी है, क्योंकि वह जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. लेकिन जब से फेसबुक से डेटा लीक होने की खबर सुर्खियों में आई है, तब से लोग भी बेचैन हैं और सरकार भी. फेसबुक यूजर्स के पर्सनल डेटा की चोरी और उसका दुरुपयोग चुनावों को प्रभावित करने को लेकर हुए खुलासे के बाद सरकार ने फेसबुक को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या भारतीय वोटरों और यूजर्स के पर्सनल डेटा का भी  कैम्ब्रिज एनालिटिका या किसी अन्य फर्म ने इस्तेमाल किया है? क्या फेसबुक डेटा का भारतीय चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने में भी इस्तेमाल हुआ है ? अगर हां तो ऐसा कैसे हुआ ?

इसे भी देखें- राहुल का मीडिया पर तंज,  कहा- तथ्यों को तोड़मरोड़ कर उनके खिलाफ घृणा फैला रहा है मीडिया

फेसबुक से सुरक्षात्मक उपायों पर भी जवाब मांगा

सरकार ने फेसबुक से यह भी विवरण मांगा है कि अगर किसी फर्म ने फेसबुक डेटा का गलत इस्तेमाल किया है तो उससे सुरक्षा के लिए फेसबुक ने किस तरह के कदम उठाए हैं?  मंत्रालय ने पत्र में लिखा है कि भारत में फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं लिहाजा इतने विशाल यूजर डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी को सुनिश्चित करने के लिए फेसबुक ने किस तरह के सुरक्षात्मक उपाय किये हैं, जिससे डेटा चोरी को रोका जा सके.

इसे भी देखें- सामरिक गठजोड़ मजबूत करने सुषमा स्वराज जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना  

इससे पहले कैम्ब्रिज एनालिटिका को भी भेजा गया था

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने कैम्ब्रिज एनालिटिका को भी नोटिस जारी कर पूछा था कि क्या उसने भारतीयों का डेटा हासिल कर उनका दुरुपयोग किया था ? कंपनी को 31 मार्च तक जवाब का वक्त दिया गया है.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button