National

वाराणसी : पीएम मोदी के खिलाफ तेलंगाना के 24 किसानों का नामांकन  रद्द

NewDelhi : पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले तेलंगाना के 24 किसानों का पर्चा चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है.  केवल एक किसान इस्तारी सुन्नम नरसईया का पर्चा आयोग द्वारा स्वीकार किया गया है.  पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए 119 किसानों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 89 किसानों के नामांकन पहले ही रद्द कर दिये गये थे.  बाकी बचे 25 उम्मीदवारों में से 24  के नामांकन भी गुरुवार को रद्द कर दिये गये. यह जानकारी चुनाव आयोग के वाराणसी में मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने दी है

इसे भी पढ़ें- तूफान फानी को लेकर प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा रद्द, राज्य के 15 जिलों के स्कूल भी 3 और 4 मई को…

177 किसानों ने तेलंगाना से टीआरएस के खिलाफ चुनाव लड़ा था

इससे पूर्व  177 किसानों ने तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा सीट से सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खिलाफ विरोध स्वरूप चुनाव लड़ा था.  इन सभी किसानों की मांग थी कि निजामाबाद में हल्दी और लाल ज्वार के उत्पादन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और एक हल्दी बोर्ड की स्थापना की जाये.  बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के नामांकन के बाद निजामाबाद सीट पर मतदान करवाने के लिए चुनाव आयोग को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.  आयोग को बूथों पर अतिरिक्त ईवीएम मशीन लगवानी पड़ी और साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था.

बमा दें कि वाराणसी से प्रधानमंत्री  मोदी 2014 में  चुनाव लड़े थे. उन्होंने बड़े अंतर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था.  इस सीट पर अब सातवें चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जायेगा.  प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है;  वह 2014 में भी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे.  जान लें कि अबतक चार चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है.  चुनाव के नतीजे 23 मई को आयेंगे.

इसे भी पढ़ेंःराहुल की रैली में आदिवासी महिलाओं ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे, पूछा- हमारे नारे को नोट किया या नहीं 

Related Articles

Back to top button