Uncategorized

कर्नाटक के दो दिन के दौरे पर अमित शाह, लिंगायत संत श्री शिवकुमार स्वामी से लिया आशीर्वाद

Bangalore :  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टुमकुरू के सिद्धगंगा मठ में सोमवार को लिंगायत समुदाय के संत श्री शिवकुमार स्वामी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की.  गौरतलब है कि कर्नाटक में अप्रैल- मई महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. श्री शिवकुमार स्वामी से शाह की मुलाकात को लिंगायत/ वीरशैव समुदाय तक पहुंच कायम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. राज्य में इस समुदाय की आबादी अच्छी- खासी है और यह राजनीतिक तौर पर ताकतवर माना जाता है. इस समुदाय में भाजपा की अच्छी पैठ बताई जाती है.

इसे भी पढ़ें – कर्नाटक के लिंगायत समुदाय की तरह सरना को मिले अलग धर्म का दर्जा, जेवीएम प्रमुख बाबूलाल ने की मांग

स्वामी और शाह की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब पिछले दिनों ही कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने केंद्र से सिफारिश की है कि वह लिंगायत एवं वीरशैव लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दे. सिद्दारमैया सरकार के इस कदम को लिंगायतों को भाजपा से दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – विकास तिवारी गैंग के 40 लोगों की हत्या करने वाले हैं श्रीवास्तव गिरोह के अपराधी

शाह ने मुलाकात के बाद किया ट्वीट

शाह ने एक ट्वीट में कहा कि सोमवार को मुझे सिद्धगंगा मठ, टुमकुरू के श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. इस उम्र में भी उनका अथक कार्य प्रेरणादायी है. उनका जीवन एक जीता- जागता सबक है और हम सबके लिए मार्गदर्शक है. भाजपा अध्यक्ष ने उनके दिर्घायु होने की कामना की और शिक्षा के जरिए समाज के सभी वर्गों को साथ लाने के उनके प्रयासों को सराहा.

लिंगायत एवं दलित समुदायों से जुड़े मठों में जाने के अलावा शाह किसानों एवं व्यापारियों की सभायें और पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे. वह रोड शो भी कर सकते हैं. मध्य कर्नाटक के अपने दौरे के तहत कल शाह बेक्किंकल, सिरगेरे और मुरुगा मठों में जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button