Uncategorized

टॉप बिजनेस स्कूलों से नहीं करेंगे एमबीए, तो नौकरी मिलने में होगी परेशानी

News wing desk  : आज छात्रों में एमबीए को लेकर काफी क्रेज है. लेकिन यदि आप टॉप बिजनेस स्कूलों से एमबीए कोर्स नहीं करेंगे,  तो जॉब मिलने में परेशानी होगी और सैलरी भी कम मिलेगी. इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार टॉप 50 बिजनेस स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों के छात्रों को प्लेसमेंट में परेशानी आती है. साथ ही सैलरी पैकेज भी कम मिलता है.

इसे भी पढ़ें: सीआईएससीई तैयार करेगा नौंवी और 11वीं कक्षा के प्रश्न पत्र

आधे से अधिक छात्रों का नहीं हो पाता प्लेसमेंट

एजुकेशन एक्सपर्ट्स कहते हें कि दूसरे और तीसरे नंबर के संस्थानों में पढ़ने वाले आधे से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट नहीं हो पाता है. जहां तक टॉप बिजनेस संस्थानों की बात करें तो वहां कम से कम औसत सालाना पैकेज 17-18 लाख रुपये का होता है.  अन्य संस्थानों में यदि किसी तरह प्लेसमेंट हो भी जाता है तो सैलरी पैकेज ढंग का नहीं मिलता है. यहां दो से तीन लाख सालाना से भी कम सैलरी पैकेज ऑफर होता है. 

इसे भी पढ़ें:  SBI में मैनेजर बनने का मौका, अंतिम तिथि 07 अप्रैल

सैलरी ऑफर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं 

गौरतलब है कि जगन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जेआईएमएस),  तापाई मैनेजेमेंट इंस्टिट्यूट (तापमी), इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनैंस ऐंड इंटरनैशनल मैनेजमेंट (आईएफआईएम), एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी (एसआरएमआईएसटी) में पिछले दो सालों में सैलरी ऑफर में कोई बढ़ोत़्तरी नहीं हुई है. साथ ही एसआरएमआईएसटी में पिछले साल के 66 फीसदी के मुकाबले इस साल 63 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है. सैलरी ऑफर औसत चार लाख रुपये था. जेआईएमएस में लोअर एंड के लिए पिछले लगातार तीन सालों तक सैलरी करीब चार लाख रुपये सालाना रही. आईएफआईएम में औसत सैलरी 7.2 लाख से नहीं बढ़ी है. तापमी में औसत सैलरी 10.6 लाख रुपये है जो दूसरे नंबर के संस्थानों में सर्वाधिक है.  

इसे भी पढ़ें:  बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में निकली भर्ती, अंतिम तिथि 28 मार्च

20-50 फीसदी छात्रेां को ऑफर नहीं मिलता

रेलिगेयर और ऑरेंज स्केप टेक्नॉलजी जैसी कंपनियों ने एसआरएमआईएसटी में दो-तीन लाख रुपये सैलरी ऑफर दिया. बाकुल ढोलकिया, जो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद के पूर्व निदेशक हैं,  उन्होंने बताया कि टॉप 50 संस्थानों को छोड़कर जहां सभी छात्रों का प्लेसमेंट हो जाता है,  बाकी संस्थानों को अपने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए संघर्ष करना पड़ता है. वहां 20-50 फीसदी छात्र ऐसे रह जाते हैं जिनको कोई ऑफर नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि इसका कारण फैकल्टी की क्वॉलिटी,  इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टूडेंट की संख्या है.

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button