Uncategorized

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे जाह्नवी-ईशान, 20 जुलाई को होगी रिलीज

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की पहली फिल्म ‘धड़क’ इस साल जुलाई में रिलीज होगी. यह चर्चित मराठी फिल्म ‘सैराट’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है.  फिल्म की पूरी कहानी हरियाणा की पृष्ठभूमि पर होगी, जबकि ‘सैराट’ महाराष्ट्र को ध्यान में रखकर बनायी गयी थी. फिल्म में ओनर किलिंग और कास्ट पॉलिटिक्स के मुद्दे को दिखाया जा सकता है. यही वजह है कि फिल्म की कहानी को हरियाणा शिफ्ट किया गया है क्योंकि आॅनर किलिंग के किस्से वहां काफी प्रासंगिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का संगीत भी अजय-अतुल ही देने वाले हैं, जिन्होंने ‘सैराट’ फिल्म के लिए भी संगीत दिया था.

इसे भी पढ़ें- सीएस राजबाला के हंसने पर सदन में बरपा हंगामा, विपक्ष ने हाथ में जूते लेकर कहाः सदन का उड़ाया मजाक या रघुवर पर हंसीं राजबाला

फिल्म के रिलीज को छह महीने और

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शन्स इसका निर्माण कर रही है. जौहर ने ट्वीट कर रिलीज की तारीख घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया कि धड़क की रिलीज को छह माह, 20 जुलाई, 2018 को रिलीज हो रही है ! फिल्म को शशांक खैतान ने निर्देशित किया है और जाह्लवी और ईशान को पेश कर रहे हैं. जाह्नवी जहां इस फिल्म के साथ पदार्पण कर रही हैं, वहीं ईशान पहले ही माजिद मजीदी की ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुके हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button