Uncategorized

9वें दीक्षांत समारोह में 2649 स्टूडेंटस को बांटी गयी डिग्रियां, 28 गोल्ड मेडल के साथ लड़कियों ने मारी बाजी

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज रांची में आज 9वें दिक्षांत समारोह का आयोयन किया गया. इस दौरान कुल 2649 स्टूडेंटस को डिग्रीयां बांटी गई. समारोह के दौरान कुल 31 स्टूडेंटस को गोल्ड मेडल दिया गया. गोल्ड पाने वाले 31 स्टूडेंटस में 28 लड़कियां ही शामिल थी. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रांची विवि के विसी डॉ.रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि सपनों को हकीकत में बदलने की जिद ही सही मायने में आपको सफल बनाएगा. काम आप वही करें जिसे करने की सोच के साथ आपने पढ़ाई पूरी की हैं. वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने इस दौरान कॉलेज की वार्षिक रिर्पोट भी जारी की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीआईटी के चांसलर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और बिनोवा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग के कुलपति डॉ. रमेश शरण मौजूद थे.

डिग्री पाने देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे स्टूडेंटस

गाउन पहन कर डिग्री पाने की ख्वाहिश हर पढ़ाई कर रहे युवाओं के जेहन में होता है. सपनों को हकीकत में बदलने के मिले मौके को भूनाने के लिए कई स्टूडेंट्स देश के विभिन्न राज्यों से डिग्री लेने आए थे. ये स्टूडेंटस या तो देश के दूसरे शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर काम. ये सब कुछ छोड़ कर अपने खास दिन में शामिल होने आए थे.

इसे भी पढ़ें: बिजली टैरिफ की दर तय करने में की जा रही है नियमों की अनदेखी

साथियों से दो साल बाद मिलकर बहुत खुश थे स्टूडेंटस

कॉलेज में साथ मिलकर मस्ती-मजा करने वाले स्टूडेंटस पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद काफी मुश्किल से ही मिल पाते हैं. दीक्षांत समारोह के दौरान दो सालों के बाद एक दूसरे से मिलकर बहुत खुश थे. गाउन पहन कर अपने दोस्तों के साथ फोटो लेने में सभी व्यस्त थे. कई छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया की इस खास मौके पर वे रात भर पार्टी करेंगें.

2649 छात्र-छात्राओं को दी गयी डिग्री

संत जेवियर्स कॉलेज रांची, के 9वें दिक्षांत समारोह में कुल 2649 छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटी गयी. जिसमें पीजी के कुल 333, और यूजी के 2316 स्टूडेंटस को डिग्री बांटी गई. आर्ट्स वोकेशनल के 844, साइंस के 483, कॉमर्स के 697, कॉमर्स वोकेशनल के 292 छात्रों को डिग्री दी गयी. इसमें अंडर ग्रेजुएट आर्टस के 525, साइंस के 281, कॉमर्स के 526 और अंडर ग्रेजुएट वोकेशनल के 1875 स्टूडेंटस के बीच डिग्री बांटी गई.

एम कॉम- आरन्या

एम.ए हिन्दी – अपूर्वा श्रीवास्तव

एमए अंग्रेजी-  शालिनी

एमए इकॉनोमिक्स- सौम्या सुरभि

एमए भूगोल-  गोडविन परेरा

एमए पॉल साइंस- आंचल रागिनी एक्का

एमसीए- कोमल कुमारी

बीबीए- कोमल

अर्थशास्त्र-  मेघाली भारदाज

अंग्रजी-  कविता कुमारी

जियोग्राफी – दिप्ती बारला

हिन्दी- कोमल खलखो

पाॅल साइंस- स्नेहा ठाकुर

बायो टेक्नोलाॅजी- गितांजली स्वरुप

बाॅटनी-  तुलिका स्नेहा

केमेस्ट्री -सुलेखा सेनगुप्ता

गणित- श्वेता कुमारी

फिजिक्स- किशोर  कुमार मंडल

जुलाॅजी- श्यानी हलदर

अकांउटस-  अदिति आर्या

ईएलएल – अंजलि

एमसीवीपी-  अंकिता सिंह

सीएपीपी- मनीषा भारती

इंफो टेक-  प्रिया साहा

एएसपीएसएम- कोमल कुमारी

ओएमएसपी-  कुमारी दिक्षा

पीपीआई- पूजा कुमारी

बीएफएमओ- सुप्रिया

बीआरएम- नैंसी सिंह

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button