
Latehar : टोरी-लातेहार रेल सेक्शन पर रिचुगुटा और डेमू स्टेशन के बीच नक्सलियों के द्वारा उड़ाये गए रेलवे ट्रैक की मरम्मती कार्य जारी है. इसके साथ ही अप लाइन पर परिचालन शुरू कर दिया गया है. अन्य जगहों पर पटरी दुरूस्त होने के बाद परिचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा. शुक्रवार देर रात माओवादियों ने विस्फोट कर अप और डाउन, दोनों तरफ की रेल लाइन को उड़ा दिया था. जिससे ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया था.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुआ के बीच रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश
भाकपा माओवादियों ने शुक्रवार देर रात धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल सेक्शन पर रिचुगुटा और डेमू स्टेशन के बीच रेल ट्रैक को केन बम ब्लास्ट कर उड़ा दिया था. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि रेलवे पटरी के नीचे एक से डेढ़ फीट तक गड्ढा हो गया. इस घटना के बाद आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था. क्षतिग्रस्त हुए रेल पटरियों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है.
बता दें कि भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादियों ने आज भारत बंद बुलाया है. तमाम नक्सली संगठनों की विभिन्न इकाई की ओर से 15 नवंबर से प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है. शुक्रवार को इसका आखरी समापन का दिन था. इस दौरान नक्सलियो ने शुक्रवार की आधी रात धनबाद रेल मंडल के टोरी लातेहार रेलखंड के बीच रेल पटरियों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था. पटरियों के दुरुस्त होते ही दोनों ट्रैक पर परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा. फिलहाल अप-लाइन पर परिचालन शुरू कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : चीन की गलत नीतियों की वजह से खराब हो रहे द्विपक्षीय संबंध, हमारा पक्ष बेहद स्पष्ट – एस जयशंकर




