Uncategorized

रांचीः केरल के मंदिरों में दलित पुजारी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने किया विरोध

NEWSWING

Ranchi, 17 October : केरल के मंदिरों में दलित पुजारी की नियुक्ति के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी सुजीत उपाध्याय और दिनेश पांडेय ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने केरल के मंदिरों में दलितों को पुजारी नियुक्त करने पर पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया. मौके पर सुजीत उपाध्याय ने कहा कि हमलोग दलित विरोधी नहीं हैं. लेकिन काम ब्राह्मणों को करना है उसे कोई और करे, यह नहीं होगा. अगर सरकार यही चाहती है तो ब्राह्मणों को भी दलितों वाला आरक्षण मिलना चाहिए. सरकार ब्राह्मणों को भी उसी तरह आरक्षण देना शुरू करे. इसके साथ ही बैठक में कई अन्य निर्णय लिए गये.

ये थे मौजूद

बैठक में घन्तु, नव कुमार बनर्जी, बीएन पांडेय, अजित कुमार उपाध्याय, शिव शंकर पांडेय, उज्जल तिवारी, अर्जुन उपाध्याय, बिपिन कुमार, डॉ ब्रजेश मिश्रा, रोहित शुक्ला, श्याम दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button