
Barcelona : सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने देश के 10 दूरसंचार सर्किलों में 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए नोकिया के साथ आज करार किया. कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने जारी बयान में कहा कि हम नोकिया जैसा प्रौद्योगिकी भागीदार पाकर गौरवान्वित हैं और उसके साथ हम देश के दक्षिणी एवं पश्चिमी क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: तैयार हो रहा है नया स्पेस सूट, जो दुरूस्त करेगा अंतरिक्ष यात्रियों का मिजाज
5जी की तरफ बढ़ रहे हैं हम : अनुपम श्रीवास्तव
हम नये एकल आरएएन प्रौद्योगिकी पेश कर रहे हैं और 5जी की तरफ बढ़ रहे हैं. कंपनी ने कहा कि नोकिया 10 दूरसंचार सर्किलों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में प्रौद्योगिकी लगा रही है. इससे बड़े शहरों, उद्यमों तथा प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन केंद्रों के करीब 3.8 करोड़ बीएसएनएल उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा. उसने कहा कि नोकिया द्वारा लगायी जा रही प्रौद्योगिकी से बीएसएनएल को परिचालन खर्च बचाने में तथा 2जी, 3जी और 4जी उपभोक्ताओं को एक ही रेडियो इकाई में रखने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: AIRTEL यूजर्स फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा
बीएनएनएल के साथ पुराना संबंध बरकरार
कंपनी ने कहा कि नयी वोल्टी सेवाओं से बीएसएनएल के 4जी उपभोक्ताओं को एचडी गुणवत्ता की वॉयस एवं तेज कॉल का अनुभव मिलेगा. नोकिया के प्रमुख (भारतीय बाजार) संजय मलिक ने कहा कि हम भारत में इस महत्वपूर्ण परियोजना पर बीएनएनएल के साथ पुराना संबंध बरकरार रख खुश हैं. हमारी प्रौद्योगिकी बीएसएनएल को नयी वॉयस एवं डेटा सेवाएं शुरू कर बढ़ती मांग की पूर्ति करने में सक्षम बनायेगी.
इसे भी पढ़ें:




