
Ranchi: सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों में से एक भानुप्रताप शाही ने पूछा कि कांग्रेस के तीन विधायक सदन में नहीं हैं. वो कहां हैं. भानु के इस सवाल पर स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने तंज कसते हुए कहा कि आप उन्हें कहां बुलाये थे. स्पीकर ने कहा कि आप जहां बुलाये थे, वो वहीं हैं.
इरफान, कच्छप और कोंगाडी सदन में हैं अनुपस्थित
दरअसल, भानुप्रताप शाही कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी के बारे में बोल रहे थे. इसका जवाब देते हुए स्पीकर ने उपरोक्त बातें कही. मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा अंतर्गत पांचाल थाने से शुक्रवार देर शाम तीनों विधायक को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 48 लाख रुपये नकदी भी बरामद हुआ है.




