Uncategorized

24 का सीजन-3 जल्द लेकर आ रहे हैं अनिल कपूर

News Wing

Mumbai, 25August: हाल ही में भतीजे अर्जुन कपूर के साथ बड़े परदे पर भी चाचा-भतीजे की जोड़ी के तौर पर फिल्म मुबारंका के जरिये अनिल कपूर ने खूब धमाल मचाला. अब लगता है कि वह अपने हिट टीवी शो 24 की तैयारी में जुट गए हैं.

ट्वीट करके दी जानकारी 

उन्होंने ट्वीट करके जो जानकारी दी है, उससे लगता है कि 24 का सीजन-3 भी जल्द ही दर्शकों के सामने होगा. इस शो के पिछले दोनों ही सीजन काफी पॉपुलर रहे हैं. अनिल के इस ट्वीट के अनुसार इस शो का ये तीसरा सीजन पहले से भी ज्यादा कमाल होगा. हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने 24 पर काम करने की शुरुआत के समय ही कहा था कि उन्होंने और उनकी टीम ने ’24’ को छोटे पर्दे का सीरियल नहीं बल्कि एक फीचर फिल्म की तरह ही माना है. इसकी तैयारी भी इसी तरह की गई है. उल्लेखनीय है कि अनिल का यह शो एक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय शो का भारतीय रूपांतरण हैं. अनिल इस शो की मुख्य भूमिका में हैं और वह इसके निर्माता भी हैं.हाल ही में अनिल कपूर मुबारंका में अपने भतीजे अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज और अथिय शेट्टी के साथ नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button