– पांच हजार तक के स्मार्ट फोन वैट मुक्त
रांचीः मुख्यमंत्री रघ्ाुवर दास ने श्ाुक्रवार को रांची जिला के नगडी प्रखण्ड में झारखण्ड कैशलेस अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि झारखण्ड को कैशलेस बनाने से राज्य को भ्रष्टाचार, बिचौलियों और कालाधन से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना कैशलेस भारत और कैशलेस झारखण्ड को हम धरातल पर उतारेंगे। रिजर्व बैंक में नोटबंदी के बाद कालाधन के रूप में जमा करीब पांच लाख करोड़ रूपए प्रधानमंत्री के निर्देश पर गरीबों के कल्याण में खर्च किया जायेगा। श्री दास ने कहा कि झारखण्ड में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को वित्त वर्ष 2017-18 से 35 किलो अनाज का पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए अगामी बजट में उपबंध किया जायेगा। इस बोरे का निर्माण राज्य के गरीब युवक युवतियां करेंगे। उन्हें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण मिलेगा। इससे राज्य में रोजगार का श्रृृजन भी होगा। उन्होंने कहा कि कैशलेस अभियान को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता के लिए पांच हजार तक कीमत के स्मार्ट फोन वैट मुक्त होंगे। राज्य सरकार भी डिजिटल इंडिया और कैशलेस इंडिया के सपने को साकार करने के लिए झारखण्ड मंत्रालय के पांच विभागों को इस वर्ष कैशलेस और 2017 तक सभी विभागों को पेपर लेस करेगी।
श्री दास ने कहा कि सभी को अपनी समाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए कैशलेस झारखण्ड निर्माण में अपनी महती भ्ाूमिका निभानी है, ताकि झारखण्ड देश का पहला कैशलेस राज्य बन सके। श्री दास ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। डिजिटल झारखण्ड बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने सत्ता में आने के बाद से कवायद प्रारम्भ कर दी थी। जिसका परिणाम है बीपीएल परिवारों को पीओएस के माध्यम से अनाज का वितरण हो रहा है। इस प्रणाली के लागू होने से राज्य को 700 करोड़ का फायदा हुआ। इस राशि का उपयोग गरीबों के कल्याण के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को गांव, गरीब और किसान की बेहतरी की चिंता है, इसलिए उन्होंने डिजीटल और कैशलेस भारत की सोच रखी। पिछले 10 साल में कई घोटाले हुए। भ्रष्टाचार और कालाधन को प्रोत्साहन मिला। इससे निपटने का उपाय है डिजीटल और कैशलेस भारत।
म्ाुख्यमंत्री ने कहा कि कैशलेस झारखण्ड के निर्माण में आरंभ में परेशानी हो सकती है लेकिन फिर यह आसान और सुविधाजनक प्रतीत होगा। राज्य सरकार अपने स्तर से कैशलेस झारखण्ड निर्माण के लिए अथक प्रयास करेगी जिसमें राज्य के सभी लोगों को आगे आकर अपनी भ्ाूमिका अदा करनी होगी। श्री दास ने कहा कि नोटबंदी से पाकिस्तान के मंसूबे पर पानी फिर गया। अब जम्मू कश्मीर में पत्थर फेंकने वाला कोई नहीं है। उसी तरह उग्रवादी विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करते थे लेकिन अब नोटबंदी के बाद कैशलेस प्रणाली अपनाने से ऐसे तत्वों पर लगाम लग सकेगा। उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार कैशलेस झारखण्ड हेतु राज्य के सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देगी। आनेवाली पीढ़ी आधुनिक युग की है उन्हें प्रशिक्षण की जरूरत नहीं। हमें आर्थिक सुपर पावर बनने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। बैंक कर्मियों और आम लोगों ने नोटबंदी के बाद जो सहयोग दिया उसके लिए सभी को धन्यवाद। इस मौके पर कई गणमाण्य लोग उपस्थित थे।




