Uncategorized

2005 से पहले वाले करंसी नोट वापस लेगा रिजर्व बैंक

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कहा है कि 2005 से पहले जारी सभी करंसी नोट वापस लिए जाएंगे। ​31 मार्च 2014 के बाद ऐसे नोट बैंकों में वापस लिए जाने लगेंगे।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि 01 अप्रैल 2014 तक लोगों को अपने बैंको से संपर्क कर उन नोटों को बदलना होगा जिनके पीछे छपाई के साल दर्ज नहीं हैं। साथ ही, बैंकों को भी इन नोटों को बदलने की सुविधा मुहैया करानी होगी।

आरबीआई ने कहा कि इन नोटों को पहचनना बिल्कुल आसान है, क्योंकि 2005 से पहले छपे नोटों के पीछे छपाई का साल दर्ज नहीं है। बैंक ने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं हुआ कि 2005 से पहले वाले नोटों की लीगल वैल्यू नहीं होगी।

बैंक के मुताबिक, 01 जुलाई 2014 के बाद अगर किसी के पास 2005 से पहले वाले यानी बिना साल वाले 100 और 500 के 10 से ज्यादा नोट होंगे और बैंक में उस व्यक्ति का अकाउंट नहीं है तो, उसे बैंक को अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button