Uncategorized

बाबुलाल मरांडी मिलने पहुंचे विनोद भगत से, कहा- यह घटना झारखंडियों की बदहाली का एक नमूना

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज विनोद भगत से मिलने उनकी सब्जी दुकान पहुंचे। राज्य में सत्ताधारी गठबंधन दल आजसू के पूर्व अध्यक्ष विनोद भगत पिछले नौ महीनों से रांची स्थित मोराबादी सब्जी बाजार में आलू प्याज बेच रहे हैं। यह खबर मिलते ही उनकी सब्जी दुकान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी की प्रतिक्रिया थी, ‘सब्जी बेचना कोई गलत बात नहीं, लेकिन विनोद भगत जैसे झारखंडी आंदोलनकारी की यह दशा पूरे झारखंड के आदिवासियों व स्थानीय निवासियों की बदहाली का दुःखदायी नमूना है।’ मरांडी ने कहा, अलग राज्य बनाने के पीछे उस वक्त के आंदोलनकारियों का जो सपना था छिन्नभिन्न हो चुका है। जिस सपने के लिए विनोद भगत जैसे आंदोलनकारियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, लाठी-गोलियां खायीं, कितने परिवार अनाथ हो गए.. आज वे सब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बस स्वाभिमान बचा है, जिसका नमूना हैं विनोद भगत। बाबूलाल ने कहा, वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग, कुछ नेता भ्रष्ट हो गए, झारखंडी भावना को बेच दिया, सत्ता के सामने खुद को परोस दिया और उपमुख्यमंत्री, मंत्री जैसे पदों पर आसीन होते रहे हैं। बाबूलाल काफी देर तक विनोद भगत की सब्जी दुकान पर बैठे और उनका हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button