JharkhandJobsLead NewsRanchi

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रांची में 160 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

Ranchi: राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 160 विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कुल रिक्त पदों में 50 फीसदी पद समान्य वर्ग के लिए और 50 फीसदी आरक्षित वर्ग के लिए रहेंगे. एनएचएम द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिलास्तरीय नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को डीडीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने रोस्टर क्लीयर करते हुए एक माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विज्ञापन निकालने का निर्देश दिए हैं. नियुक्ति के लिए हुई बैठक में डीआरडीए निदेशक सीमा सिंह, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डीपीएम हेल्थ समरेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कोरोना संक्रमण की दर 0.01 प्रतिशत, बीते 24 घंटे में मिले 11 नए मरीज

इन पदों पर निकलेगी बहाली

एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों में रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम में स्टॉफ नर्स, ब्लॉक डाटा मैनेजर, आरएमएनसीएच काउंसलर और आयुष फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाएगी. कुपोषण उपचार केंद्र के लिए न्यूट्रिशनल काउंसलर और एएनएम जबकि स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट के लिए स्टाफ नर्स की नियुक्ति होगी. नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर डायबिटीज कार्डियोवैस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक के लिए जीएनएम, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन के लिए जीएनएम, काउंसलर रिहैबिलिटेशन वर्कर की बहाली की जाएगी. इसके अलावा नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम और नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के विभिन्न पदों के लिए बहाली की जाएगी.

Related Articles

Back to top button