Uncategorized

उत्तर कोरिया ने दी हाइड्रोजन बम परीक्षण की धमकी, ट्रंप को कहा पागल

News Wing

Seol, 22 September: उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बावजूद इसने छठा परमाणु परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया ने अब प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की धमकी दी है. तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विक्षिप्त बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी धमकियों की बड़ी कीमत चुकानी होगी. उत्तर कोरिया की ओर से ट्रंप पर लगातार दूसरा हमला है. ट्रंप की टिप्पणियों की तुलना “कुत्ते के भौंकने” से करने वाले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग-हो ने चेतावनी दी है कि ट्रंप की धमकियों के जवाब में उत्तर कोरिया प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर सकता है.

हथियारों से नहीं बातों से लड़ रहे किम जोंग और ट्रंप

एक महीने से उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षण को लेकर बयानबाजी चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और चेतवानी दे रहे हैं, वहीं उत्तर कोरिया अमेरिका के गुआम शहर को उड़ाने की धमकी दे रहा है. पिछले एक महीने में यह जुबानी जंग कुछ ज्यादा ही तेज हो गई है.

एक महीने में ट्रंप और किम जोंग उन ने क्या-क्या कहा

8 अगस्त : डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को फायर और फ्यूरी की चेतवानी दी. कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो दुनिया तबाही का वो नजारा देखेंगी, जो आज से पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा.

9 अगस्त : उत्तर कोरिया ने अमेरिकी के गुआम शहर को उड़ाने की धमकी दी

10 अगस्त :  ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी. कहा कि उत्तर कोरिया के लिए फायर और फ्यूरी का बयान काफी नहीं था. 

11 अगस्त : ट्रंप ने ट्वीट कर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी. कहा सारे सैन्य उपकरण तैयार हैं.

12 अगस्त: उत्तर कोरिया ने बयान दिया कि वह गुआम को उड़ाने की तैयारी पूरी कर चुका है, लेकिन वह अपने नेता किम जोंग उन के आदेश का इंतजार कर रहा है.

19 सितंबर : डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि वह चाहे तो उत्तर कोरिया का नामोनिशान मिटा देगा. 

21 सितंबर: उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने ट्रंप के बयान को महज बयानबाजी बताया. कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति कुत्ते की तरह बस भौंकते हैं. 

22 सितंबर : किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति मानसिक तौर पर बीमार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button