Ranchi : झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के तहत बनने वाली 25,295 लाख की 171 सड़क योजनाओं को पिछले 13 सालों में ड्रॉप कर दिया गया. इनमें से 42 सड़कें साल 2014 के बाद रघुवर सरकार के दौरान की हैं, जिसे ड्रॉप किया गया है. ड्रॉप हुई लगभग सभी सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की हैं.
रघुवर सरकार के कार्यकाल में जिन 42 सड़कों को ड्रॉप किया गया उसमें से सबसे ज्यादा साल 2016-17 की 41 सडकें हैं. उसके बाद 2017-18 में भी एक सड़क को ड्रॉप किया गया. ये सभी सड़कों पर 7120.82 लाख खर्च होना था. ड्रॉप हुई ये सडकें देवघर, गढवा, गिरिडीह, गुमला, जामताडा, खूंटी कोडरमा, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो के ग्रामीण क्षेत्रों में बनना था.
वर्ष 2005-06 में 307,75 लाख रूपये की योजनाये हुई रद्द
साथ ही साथ साल 2005-06 में 307,75 लाख रूपये की 2 सड़क योजनाये ड्रॉप हुई जो चतरा और धनबाद में बनना था. उसके बाद साल 2007-8में दुमका, लोहरदगा, पलामू, साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम में 1007.98 लाख की 5 सड़क परियोजनाओें को ड्रॉप कर दिया गया. साल 2008-09 में भी 5 सड़क परियोजनाओं ड्रॉप किया गया. इसकी लागत 1338.26 लाख थी. यह पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले थे.
सबसे ज्यादा सड़क परियोजनायें साल 2009-10 से लेकर साल 2016-17 के बीच ड्रॉप किये गये. साल 2009-10 में कुल 51 सड़क परियोजना ड्रॉप किये गये, जिसकी कुल लागत 6403.60 लाख रूपये थी. यह सड़कें बोकारो दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रांची सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण ईलाके हैं. साल 2011-12 में 373.49 लाख की 14 सड़क परियोजनओं को ड्रॉप किया गया. यह सड़क पूर्वी सिंहभूम और रामगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बनना था. साल 2013-14 में 8743.10 लाख रूपये की 51 सड़क परियोजनाओं को ड्रॉप कर दिया गया.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button