Uncategorized

12 करोड़ है इस बाइक की कीमत, जानें क्या है खासियत ?

NewWing Desk: अगर आप महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं. उसमें भी खासतौर से बाइक, तो ये खबर आपके जानने वाली है. स्‍वि‍स वॉच और जूलरी कंपनी Bucherer और बाइक स्पेशलिस्ट Bündnerbike ने मिलकर हार्ले-डेविडसन ब्लू एडिशन बाइक को पेश किया है. हार्ले-डेविडसन ब्लू एडिशन आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे महंगी बाइक है. इस बेहद यूनिक बाइक की कीमत करीब 12.2 करोड़ रुपये रखी गई है और इसे बनाने में 2500 घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा है. हार्ले-डेविडसन ब्लू एडिशन को Bucherer और Bündnerbike के 8 लोगों की टीम ने मिलकर तैयार किया है. इस बाइक को ज्यूरिच, स्विटजरलैंड में पेश किया गया था.

इसे भी पढ़ेंःअपनी सैलरी की चिंता छोड़िए, जानिए, कितना वेतन पाते हैं विश्व के राजनेता

गोल्ड प्लेटेड हैं पार्ट्स

रदजदज

दुनिया की सबसे महंगी इस बाइक के काफी सारे पार्ट्स गोल्ड प्लेटेड हैंइस बाइक की फ्यूल टैंक में राइट साइड एक वॉच भी रखी गई है. ये पहली ऐसी बाइक है जिसमें फैक्टरी से वॉच दी गई है. इस बाइक के काफी सारे हिस्सों में प्रीमियम मेटल और जूलरी का उपयोग किया गया है. इसके फ्यूल टैंक में 5.40 कैरेट डिजलर रिंग दिया गया है. खासतौर पर बनाए गए Carl F. Bucherer वॉच को इंजन के वाइब्रेशन से बचाने के लिए इसे एक सिलिकॉल रिंग से बने एक स्पेशल होल्डर में पैक किया गया है. ये बाइक ब्लू एडिशन Harley-Davidson Softail Slim S पर बेस्ड है. हालांकि बनने के बाद ये बाइक वास्तविक हार्ले की तरह नहीं दिखाई दे रही है. इसके फ्रेम और रिम्स कस्टम मेड हैं.

1.8-लीटर एयर कूल्ड V-ट्विन इंजन

र,क,.

अगर बात करें Harley-Davidson Softail Slim S के इंजन की तो इसमें 1.8-लीटर एयर कूल्ड V-ट्विन इंजन दिया गया है. ये इंजन 128Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. हालांकि, इस बाइक की वास्तिवक कीमत करीब 13 लाख रुपये है.  और इस बाइक को ब्लू-एडिशन इसलिए कहा गया है क्योंकि पूरी बाइक को ब्लू-कलर स्किम वाला ही रखा गया है. इस बाइक में 6 लेयर की सीक्रेट कोटिंग की गई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button