
Bokaro: बोकारो में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आयी है. जहां 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह शिव मंदिर रोड में रहने वाली बच्ची के साथ रेप की घटना हुई. वारदात को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. हालांकि, घटना तीन दिन पुरानी है. वही आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सोमवार को मामले को लेकर पीड़ित बच्ची का बयान न्यायालय में दर्ज हुआ. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ेंःPMCH के 400 स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी
शौच जाने के दौरान हुआ था दुष्कर्म
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से ठाकुरटांड जोरिया शाम को जा रही थी. जोरिया के पास पहले से मौजूद बालीडीह ओपी के नीचे बरुआटॉड निवासी पंचानन सोरेन (20) मौजूद था. जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के चिल्लाने की आवाज़ से जब कुछ लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया. वही बच्ची लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया.
इसे भी पढ़ेंःखूंटी गैंगरेप पीड़िताओं को गैरकानूनी रुप से पुलिस हिरासत में तीन हफ्ते रखा गया : फैक्ट फाइंडिंग टीम
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




