Uncategorized

107 दिन बाद खत्म हुई बिजलीकर्मियों की हड़ताल, गुरुवार से काम पर लौटेंगे

News Wing

Ranchi, 23 August: झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की हड़ताल 107 दिन बाद खत्म हो गयी. सरकार ने हड़ताल पर बैठे बिजलीकर्मियों की लगभग सभी मांगों को मान लिया है. सीएमडी नितिन मदन कुलकर्णी से बातचीत के बाद संघ ने हड़ताल खत्म की है. गौरतलब है कि श्रमिक संघ के लोग 107 दिनों से अपनी मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरना पर बैठे थे. अपनी मांग को लेकर कर्मियों ने धरना के साथ-साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना. आखिरकार बुधवार को सरकार ने कर्मियों की मांग मान लिया.

साढ़े तीन महीने तक गर्मी और बारिश झेल कर भी डटे थे आंदोलनकारी

गौरतलब है कि सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर बिजलीकर्मी हड़ताल पर थे. साढ़े 3 महीने तक गर्मी और बारिश के झेलकर भी इन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरना जारी रखा. राज्यभर के 3000 बिजलीकर्मी हड़ताल पर थे. इससे सूबे की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button