Uncategorized

10 हजार सरकारी योजनाओं को अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश

रांची : राजधानी के उपायुक्‍त विनय कुमार चैबे ने जिला के 10 हजार योजनाओं को अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देष दिया है। उन्होंने उप विकास आयुक्‍त (डीडीसी) को भूमि समतलीकरण के अलावा तालाब के रख रखाव में गड़बड़ी की आशंकाओं के मद्देनजर कुआं निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही।

जिला की योजनाओं को देखने वाले अधिकारी ऐसे स्‍कीम को चिह्नित करेंगे जिनकी शुरूआत 2012 में हो गयी थी। जिला की योजनाओं की प्रगति को देखने के लिए बुलायी गयी समीक्षा बैठक के बाद निर्णय हुआ कि सहायक परियोजना पदाधिकारी की प्रखंड़ों में प्रतिनियुक्त होगी। जिसके बाद ये योजनाओं को पहचानकर 23 अक्टूबर तक पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button