Uncategorized

10 अप्रैल को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को करेंगे संबोधित

Motihari :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 10 अप्रैल को पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी रमन कुमार ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 अप्रैल को मोतिहारी आएंगे और यहां स्थित गांधी मैदान में 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जन के दौरान सेल्फी ले रहे छह युवक गंगा में डूबे, चार की मौत

किसी छोटे जिले में पहली बार हो रहा है आयोजन

उन्होंने बताया कि इन बीस हजार स्वच्छाग्रहियों में से 10 हजार बिहार के तथा 10 हजार इस प्रदेश के बाहर के होंगे. बिहार से दस हजार स्वच्छाग्रहियों में से एक हजार चंपारण के लोग होंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार के बाहर से आने वाले स्वच्छाग्रहियों के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन किसी छोटे जिले में पहली बार हो रहा है. पूर्व में दिल्ली, लखनउ और अहमदाबाद जैसे शहरों में ऐसा आयोजन होता रहा है.

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी के दौरान बिहार के कई जिलों में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, मुंगेर में कर्फ्यू

सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया है आमंत्रित

जिलाधिकारी ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के मौके पर चंपारण की भूमि से स्वच्छाग्रहियों को प्रधानमंत्री का संदेश बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने बताया कि इस समारोह में भाग लेने के लिए सभी प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक अभियान छेडा गया है . अबतक जिले में 55.6 प्रतिशत घर ओडीएफ हो गया है. प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि यानि 10 अप्रैल तक इसे 100 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button