
New Delhi: होली पर रसोई गैस का दाम में आंसिक कमी करते हुए सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है. होली 2018 के ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गयी हैं. इसका फायदा सभी घरेलू (एलपीजी) गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा.
यह कटौती सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के साथ-साथ बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी की गई है. सब्सिडी वाले सिलेंडर में 2.5 रुपये से ज्यादा की कटौती की गयी हैं. तो वहीं बिना सब्सिडी घरेलू सिलेंडर की दामों में करिब 45.50 रुपये प्रति सिलेंडर से 47 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गयी है. नयी दरों को एक मार्च, 2018 से ही लागू कर दिया गया हैं.
जानकारी के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी इस बार कटौती की गयी है. कमर्शियल उपयोग में आने वाले इन सिलेंडरों में करिब 70 रुपये से लेकर 80 रुपये तक की कटौती की जाने की सूचना हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




