
Ranchi : गर्मी का मौसम शुरू होते ही समर कैंप का सिलसिला चालू हो गया है. हैप्पी फीट प्री स्कूल का समर कैंप 13 से 19 मई तक आयोजित किया जाएगा. मोरहाबादी और अशोक नगर में प्रत्येक दिन 9 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा. समर कैंप में 2 से 7 साल तक के बच्चे भाग ले पायेंगे.
इन इवेंट्स का होगा आयोजन
मैसी हैंडस, स्पेलेस पूल, डांस, लिटिल सेफ का आयोजन बच्चों के लिए किया जाएगा. साथ ही बच्चों की मां के लिए भी कई तरह के आयोजन कराए जाएंगे. जिसमें उनके लिए सेल्फ डिफेंस सेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और जावेद हबीब बेवेल्स के द्वारा ग्रूमिंग सेशन का आयोजन होगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




