Uncategorized

हादसे के बाद हाहाकार : हाईवा ने बालू लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो की मौत, 10 घायल

हादसे के बाद उबाल पर आया लोगों का आक्रोश

Hazaribagh : बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित पुंदरी मोड़ के पास आज 3:45 पर एक हाईवा ने बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही बड़का गांव निवासी अमीर महतो (42) की मौत हो गई .जबकि हइवा के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस सड़क हादसे में 10 मजदूर भी बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग व बड़कागांव के अस्पतालों में भेजा गया. दुर्घटना के बाद लोगों का आक्रोश उबाल पर आ गया. लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए पुंदरी मोड़ एवं बड़कागांव मुख्य चौक पर सड़क जाम कर दिया. जिला प्रशासन के व पूर्व विधायक लोकनाथ महतो द्वारा समझाने और मृतकों के परिजनों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने दिन के करीब दो बजे सड़क जाम हटाया.

इसे भी पढ़ें- वकील-पुलिस पिटाईः एजी के आश्वासन के बाद हाइकोर्ट के वकील काम पर लौटे, पीड़ित आशीष ने कहा- मेरे साथियों को दी जा रही धमकी 

कैसे घटी घटना ?

मजदूरों के मुताबिक सोमवार को कुछ मजदूर साइकिल से कोयला बेचने के लिए हजारीबाग जा रहे थे. उसी दौरान हजारीबाग से तेज गति से आ रहे है हाईवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. कुछ मजदूर ट्रैक्टर पर बैठे थे, तो कुछ मजदूर साइकिल से कोयला लेकर जा रहे थे. हईवा द्वारा ट्रैक्टर को टक्कर मारने के कारण बड़कागांव निवासी अमीर महतो की मौत हो गई. जबकि चालक समेत गोपाल महतो, शिवकुमार महतो, कार्तिक महतो ,रोहित महतो, दशरथ महतो ,प्रदीप महतो ,लालजीत महतो, श्रवण कुमार, अजय महतो ,रोहित कुमार महतो ,रोहित कुमार बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज हेतु बड़कागांव व हजारीबाग के अस्पताल में भेजा गया. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना 5:00 बजे मिली. इसके बाद मृतक के परिजन एवं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि जगेश्वर दांगी ,उप मुखिया रंजीत मेहता,पहुंचे.  हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुंडरी मोड़ के पास घटनास्थल पर ही शव के साथ सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना पूर्व विधायक लोकनाथ महतो द्वारा हजारीबाग के उपायुक्त एवं एसपी को दी गई, इसके बाद कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बताया जा रहा है कि हाईवा कोयला लेने टंडवा के आम्रपाली कोयला खदान जा रहा था.यह हाइवा टंडवा निवासी परमेश्वर पासवान का बताया जाता है.

इसे भी पढ़ें- रिम्स में इलाजरत महिला का सामान चोरी, सुरक्षकर्मियों पर लगाया चोरी का आरोप

जाम से घंटों तक थमे  रहे वाहनों के पहिये

घटना के बाद पुंडरी मोड़ के पास मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, मृतक के परिजनों में से किसी एक सदस्य को आम्रपाली या एनटीपीसी में नौकरी , घायलों को उचित इलाज एवं 2-2 लाख मुआवजा देने की मांग की. घनी आबादी होते हुए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग पर रोक,प्रदूषण पर नियंत्रण की भी मांग लोगों ने की. प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर यहां दिन में करीब एक बजे जाम हटाया गया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुंडरी मोड़ के पास सड़क जाम हटने के बाद अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों के सहयोग से बड़कागांव से जाम हटाया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button