Uncategorized

जमशेदपुर : एसीबी ने लेखा पदाधिकारी को चार हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

News Wing
Jamshedpur, 17 November:
जमशेदपुर के लेखा पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. लेखा पदाधिकारी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते वक़्त गिरफ्तार किया गया.

क्या है मामला

बता दें कि जमशेदपुर निवासी प्रियरंजन कुमार ने एसीबी की टीम को लिखित जानकारी दी गयी थी कि सातवें वेतन में हुई वृद्धि के तहत उनका एरियर और मेडिकल बिल बकाया था. जिसे निकालने को लेकर लेखा पदाधिकारी श्याम प्रताप सिंह के द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा था. बहुत अनुरोध के बाद पैसे निकालने के आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए लेखा पदाधिकारी ने छह हजार रिश्वत की मांग की गयी थी. शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखा पदाधिकारी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button