Uncategorized

‘हर संग सहाई पाया, गुरू पूरे चरणी लाया’ से भक्ति के रंग में रंगा रामगढ़

प्रकाश उत्सव पर अंतिम दिन की प्रभात फेरी निकली

NEWSWING

Ramgarh, 01 November : प्रकाश उत्सव को लेकर बुधवार को अंतिम दिन की प्रभात फेरी निकली. प्रभात फेरी गुरूद्वारा साहिब से शुरु होकर चट्टी बाजार, सुभाष चौक होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई. अंतिम दिन की प्रबात फेरी में साध संगत ‘भगतां की टेक तू, संता की ओट तू, सच्चा सिरजन हार’, ‘ हर संग सहाई पाया, गुरू पूरे चरणी लाया’, ‘सूरा सो पहचानिये, जो लरे दीन के हेत’ आदि गुरूवाणी से शहर को भक्तिमय बनाते चल रहे थे. प्रभात फेरी के गुरूद्वारा पहुंचने पर पूरी साध संगत के सौजन्य से चाय नाश्ते का वितरण हुआ. इसके बाद गुरूद्वारा स्थित निशान के चोले की सेवा जगदीप सिंह छाबड़ा द्वारा की गयी. उन्हें अवतार सिंह सैनी ने सरोपा देकर सम्मानित किया. जबकि नरेंद्र सिंह होरा ने सतपाल सिंह सलूजा को अखंड पाठ का सरोपा प्रदान किया. बुजुर्ग महेंद्र कौर अरोड़ा को प्रभात फेरी में पूरे 11 दिन तक लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रधान रमिंदर सिंह गांधी ने सरोपा देकर सम्मानित किया. मौके पर बताया गया कि तीन नवंबर को शोभा यात्रा का आयोजन होगा. जबकि 4 नवंबर को विशेष दिवान सजाया जाएगा.

ये थे शामिल

प्रभात फेरी में प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, परमदीप सिंह कालरा, इंद्रपाल सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, हरदीप सिंह होरा, चरणजीत कौर जौली, जसमीत कौर सोनी, जसप्रीत कौर जौली, सीमा कोहली, नरेश कौर सैनी, निक्की लांबा, विक्की लांबा, रंजीत कौर पवार, रविंद्र कौर पवार, लवली गांधी, सनाम कौर छाबड़ा आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button