Uncategorized

हर धड़कते दिल को साल के सबसे छोटे माह का होता है बेसब्री से इंतजार

Ranchi : साल के सबसे छोटे महीने का इंतजार हर आशिक को होता है. जब सरसों के फूल लोगों को अपना दीवाना बना रहे होते हैं, फगुआ का परवान लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा होता है, पतझढ़ के बाद पेड़ों में नई कलियां आकार ले रही होती हैं, इसी बीच एक दिन आता है, प्यार के इजहार का. जब दिल के दबे जज्बात को आशिक शब्दों में बयां करते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं, प्यार के परवानों के दिन की वेलेंटाइन डे. प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए यह दिन बेहद खास होता है.

एक सप्ताह का होता है उत्सव

दिल की बात आसानी से नहीं बयां की जाती है. ये एक सिलसिला है इसे जुबां तक लाने का. आशिकों के इस पर्व की शुरुआत सात फरवरी से रोज डे के रूप में होती है. इसके बाद यह सिलसिला प्रोपोज, चॉकलेट, टेडी, प्रॉमिस, हग और किस डे के रूप में पूरे सप्ताह सेलिब्रेट किया जाता है.

कैसे हुई शुरुआत

ऐसी मान्यता है कि वेलेंटाइन-डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है. इन्होंने रोम के एक शासक के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें उन्होंने अपने अधिकारियों की शादी पर पाबंदी लगाई थी. वेलेंटाइन के आह्वान पर अधिकारियों ने विवाह किया. जवाब में शासक ने 14 फरवरी सन् 269 को संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया था. तब से उनकी स्मृति में प्रेम दिवस यानी कि वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बचा रहे हैं हेमंत सोरेन को, सारे सबूत देने के बाद भी तीन साल से धूल फांक रही है सीएमओ में फाइल

रांची के बाजर में चढ़ा वैलेंटाइन का खुमार

राजधानी रांची के बाजारों में भी वैलेंटाइन डे का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है. युवाओं की भीड़ अभी से ही गिफ्ट शॉप में उमड़ने लगी है. शहर के चर्च कॉन्प्लेक्स, मेन रोड, सर्जना चौक, अपर बाजार और अन्य दुकानों में विभिन्न वेरायटीज के गिफ्ट आइटम उपलब्ध है. वैलेंटाइन डे एक सप्ताह तक चलता है. ऐसे में अलग-अलग दिन अलग गिफ्ट देने की बात होती है. गिफ्ट शॉप में सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक के टेडी बेयर उपलब्ध है. वहीं प्यार का प्रतीक हार्ट शेप गिफ्ट सौ रुपये से लेकर एक हजार में उपलब्ध है. विभिन्न ब्रांड की चॉकलेट की ढेरों कलेक्शन दुकानों में प्रेमी युगल का इंतजार कर रहा है. ब्रांडेड वैलेंटाइन कार्ड विभिन्न रेंज में उपलब्ध है. 50 रुपये से लेकर 2500 तक के कार्ड दुकानों में मिल रहा है.

गुलाब के फुलों की बढ़ जाती है मांग

वेलेंटाइन वीक में सबसे अधिक गुलाब के फूलों की बिक्री होती है. व्यापारी असलम की मानें तो अमूमन 15 से 20 में बिकने वाला गुलाब वैलेंटाइन डे के समय 50 रुपया में बिकता है. वैलेंटाइन डे के समय बुके की भी मांग बढ़ जाता है. ग्राहकों के पसंद के अनुसार बुके बनाया जाता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button