Uncategorized

हज भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली : सऊदी अरब में मक्का के पास मीना शहर में हज के दौरान गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले 700 से अधिक लोगों में चार भारतीय शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि मीना शहर में हुई भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हो गई। सुषमा इस समय अमेरिका में हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में बताया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत ने जानकारी दी कि भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हुई है और 13 घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।”

विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सऊदी प्रशासन द्वारा पुष्टि के बाद ही सही संख्या का पता चल पाएगा।”

पिछले 25 सालों में हज यात्रा के दौरान यह सबसे भयानक हादसा है। गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 717 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button