News Wing
Hazaribagh, 07 December: हजारीबाग सेंट्रल जेल देर रात छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन, चार्जर, नशीले पदार्थ सहित 90 हजार रुपये नकद बरामद किया गया. साथ ही एक कागल मिला है जिसमें सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ो रुपये के लेनदेन का हिसाब था. कागजात की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि यह सर्च अभियान सदर एसडीओ आदित्य रंजन के नेतृत्व में किया गया. साथ ही इस मौके पर सदर सीओ मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा, डीएसपी चन्दन कुमार वत्स जेल सुपरिटेंडेंट सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- सेंट्रल जेल से मिला मोबाइल और पेन ड्राइव
इसे भी पढ़ें- जेलों की मॉनिटरिंग सिस्टम होगी मजबूत, लगेंगे सीसीटीवी कैमरा
पहले भी कई बार जेल में सर्च अभियान चलाया गया है और कई समान बरामद किये गये हैं. फिर भी सुधान नहीं पाया जा रहा है. आये दिन सर्च अभियान में कुछ ना कुछ बरामद होता रहता है. कड़ी व्यवस्था के बीच भी कैदियों तक इस तरह के समानों का पहुंचना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




