
Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गुरूवार को रिम्स का निरीक्षण किया. इस दौरान लंबे समय से डेंटल काउंसिल की मांग पर काउंसिल गठन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि रिम्स अस्पताल में डेंटल काउंसिल का गठन जल्द किया जाएगा. अस्पताल स्थित अपने कार्यालय में मंत्री ने रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. आरके श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी, उपाधीक्षक डॉ. गोपाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार राय और डेंटल विभाग के प्रचार्य डॉ. पंकज गोयल सहित अन्य विभागों के डॉक्टरों के साथ बैठक भी की. बैठक के दौरान मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने काउंसिल की व्यवस्था सुचारु रुप से चले इसके लिए आदेश दिया. साथ ही जो कमियां हैं इनको जल्द से जल्द दूर करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिये.
इसे भी देखें- आशा को है जीत की “आशा”, राजेश कह रहे जनता मिलाएगी “हाथ”
डेंटल काउंसिल के गठन से डेंटल के डॉक्टरों को होगा फायदा
डेंटल काउंसिल के चेयरमैन डॉ. श्रीकृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से डेंटल काउंसिल के गठन की मांग की गया है. उन्होंने कहा कि डेंटल विभाग का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है, लेकिन स्टॉफ की कमी है. डेंटल काउंसिल के गठन से डॉक्टरों को प्रैक्टिस करने का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा. जिससे डेंटल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ-साथ यहां आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी. वर्तमान समय में डेंटल काउंसिल का गठन नहीं होने के कारण डेंटल के छात्रों को समस्या हो रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर डेंटल काउंसिल के गठन का भरोसा दिया है.
सरकार का कदम सराहनीय
वहीं स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों का कहना है कि काउंसिल का गठन सरकार द्वारा सराहनीय पहल है. लेकिन व्यवस्था की कमी के कारण दिक्कत हो रही थी. अब स्वास्थ मंत्री खुद यहां पहुंचे और सभी कार्यों को सुचारु रुप से चलाने के लिए आश्वासन दिया है. उम्मीद है जल्द से जल्द काउंसिल के सभी कार्यों को सुचारु रुप से चलाया जा सकेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




