NEWSWING
Ranchi, 19 September : स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन ने रन फॉर झारखंड का आयोजन किया. रन फॉर झारखंड में लोग शहर के सुभाष चौक से एसडीओ कार्यालय तक दौड़े. इस अभियान में डीडीसी सुनील कुमार, एसपी किशोर कौशल, एसडीओ सह विशेष पदाधिकारी अनंत कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ शशि प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी डॉ विरेंद्र चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक, पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा सहित जिला के कई अधिकारी, कर्मियों सहित शहर के लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर एसपी किशोर कौशल ने कहा कि सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर झारखंड के विभिन्न जिलों में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उसी को देखते हुये स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम जिला के अधिकारी व पुलिस अधिकारी एवं शहर के आम लोगों के साथ रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया है.
सरकार के संदेश को सभी तक पहुंचाना उद्देश्य : डीडीसी
इस अवसर पर डीडीसी सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास व स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है. सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर झारखंड के विभिन्न जिलों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से सरकार के लक्ष्य को सभी लोगों तक पहुंचाना है.
ये थे मौजूद
रन फॉर झारखंड में सहायक खेल पदाधिकारी मनोहर बाग, डॉ केएन प्रसाद, अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, प्रभु करमाली, लक्ष्मण सिंह, अजय डिसुलवा, गोपाल राम, मुस्तफा आजाद, सार्जेंट मुकेश कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार. गांधी हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा, हाई स्कूल कोयरी टोला, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.




