Uncategorized

स्वच्छता का कार्यक्रम और स्वच्छता मंत्री ही रहे नदारद

News Wing

Ranchi, 15 September: राज्य सरकार स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है. स्वच्छता पखवाड़ा का शुक्रवार को धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री भी मंच पर नजर आये, काफी ढूंढ़ने पर भी वह मंत्री नहीं मिले जिनके जिम्मे स्वच्छता का विभाग है. आजसू कोटे के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को रघुवर सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिया गया है. इस लिहाज से इतने बड़े कार्यक्रम में विभाग के मंत्री की गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़ेंः देश की 1650 पार्टियों में सिर्फ भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी में बचा है आंतरिक लोकतंत्रः अमित शाह

बुलाये नहीं गये, या खुद किया कार्यक्रम से किनारा

स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर स्वच्छता मंत्री का नहीं रहना चौंकाने वाली बात तो है, सवाल यह उठ रहा है कि इस कार्यक्रम से चंद्रप्रकाश चौधरी को किनारे किया गया या फिर आजसू ने इस कार्यक्रम से किनारा किया. वैसे यह कोई नयी बात नहीं है राज्य सरकारों के कार्यक्रम में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी कम ही नजर आते हैं. सरकार के सभी मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में दिखते हैं, लेकिन चंद्रप्रकाश चौधरी उन खास कार्यक्रमों में ही नजर आते हैं जो उनके विभाग से संबंधित होता है या फिर जिस कार्यक्रम में भाजपा के साथ-साथ आजसू की भी भागीदारी रहती है.

यह भी पढ़ेंः अमित शाह के सामने कार्यकर्ताओं ने जाहिर की नाराजगी, कहा पार्टी में नहीं मिलती तरजीह

क्या है तीसरी कुर्सी का राज

मंच पर सिर्फ तीन लोगों के बैठने की जगह थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुखिया रघुवर दास का तो मंच पर बैठना लाजिमी था, लेकिन पेयजल और स्वच्छता मंत्री की जगह नगर विकास मंत्री के बैठने से कुछ सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह है कि क्या वह जगह चंद्रप्रकाश चौधरी की थी, लेकिन अंतिम समय में उनके नहीं आने की सूचना पर वहां सीपी सिंह को बैठाया गया या फिर चंद्रप्रकाश चौधरी ने पहले ही कार्यक्रम में आने से मना कर दिया इसलिए उनकी जगह सीपी सिंह को बैठाया गया. आखिर तीसरी कुर्सी का राज क्या है यह तो मुख्यमंत्री या फिर पेयजल स्वच्छता मंत्री ही बता सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः अमित शाह के स्वागत में बनी मानव श्रृंखला में पैसे देकर लाए गए थे लोग, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button