Uncategorized

सोशल नेटवर्क पर बिना टैग किये तस्‍वीरें बतायेगा कंप्‍यूटर

टोरंटो: कनाडा के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नया कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया है, जो संबंधों की प्रगाढ़ता बता सकता है, तथा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर शेयर किए गए चित्रों में टैग न किए गए व्यक्तियों की पहचान भी बता सकता है। टोरंटो विश्वविद्यालय में एडवर्ड एस. रोजर्स सीनियर इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजिनीयरिंग डिपार्टमेंट के प्रवक्ता परहम आराबी और उनके पूर्व परास्नातक के छात्र रॉन एप्पेल ने मिलकर इस नए टूल को विकसित किया है।

यह सर्च टूल चित्रों में लोगों के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता पता करने के लिए टैग किए गए जगहों का उपयोग करता है, तथा इस टूल के चित्रों में टैग न किए गए व्यक्तियों तक की पहचान की जा सकती है।

आराबी ने बताया, “इससे दो चीजें की जा सकती हैं, हम संबंधों के बारे में जान सकते हैं, तथा चित्रों को बेहतर तरीके से खोज सकते हैं।”

आराबी ने आगे बताया, “फेसबुक पर इस समय पहले से ही 1,000 करोड़ चित्र हैं, लेकिन उसे इस्तेमाल करने वाले भी अरबों हैं। हमारी प्रणाली बहुत सामान्य है, तथा टैग की संख्या पर आधारित है, न कि चित्रों की संख्या पर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button