
Palamu: जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मेदिनीनगर शहर समेत जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हजार के पार हो गया है. पिछले दो दिनों में 73 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1062 पहुंच गया है.
कोविड केयर सेंटर में उपचार के बाद कोरोना को मात देकर 618 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 14 दिनों की होम क्वारेंटाइन की हिदायत के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को घर भेजा जा चुका है. शेष संक्रमितों का उपचार कोविड केयर सेंटर में चल रहा है.
बता दें कि रविवार की रात आरटीपीसीआर की जारी रिपोर्ट में भी 61 और सोमवार की रात जारी रिपोर्ट में 60, मंगलवार की रात जारी रिपोर्ट में 128 और गुरूवार को भी 31 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.
इसे भी पढ़ें – लखीमपुर खीरी में नाबालिग से गैंगरेप, गले में पट्टा डालकर हैवानों ने घसीटा, मौत
लोग घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी से रहें – CS
पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि संक्रमण का शिकार होने वाले व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है. आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार सबका इलाज चल रहा है. संक्रमित तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं. लोग घबराएं नहीं, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतें.
आंकड़ों पर गौर करें तो पलामू में अब तक 21894 लोगों की जांच की गयी. इसमें 18586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 1062 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
इसे भी पढ़ें –कोरोना की शोध में लगे वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, वायरस के संभावित लक्षण के क्रम को किया डिकोड





I used to be able to find good info from your blog posts.
Thank you ever so for you article post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.