Uncategorized

सेंसेक्स 196 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,600 अंक के पार

Mumbai : शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया. सेंसेक्स जहां 196 अंक सुधरकर खुला. वहीं निफ्टी भी 10,600 अंक के स्तर को पार कर गया. ब्रोकरों की मानें तो इसकी प्रमुख वजह सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और एफएमसीजी के शेयरों में सांस्थानिक और खुदरा निवेशकों की बेहतर लिवाली रही है.

इसे भी पढ़ेंः सेंसेक्स में तेजी, वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में 167 अंक चढ़ा

इसे भी पढ़ेंः तेजी का रुख : वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से शुरुआती कारोबार में 173 अंक चढ़ा सेंसेक्स

इसे भी पढ़ेंः PNB के मुंबई ब्रांच में 10 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

बाजारों के सकारात्मक संकेत के चलते भी शेयर बाजार को बल मिला

इसके अलावा एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेत के चलते भी शेयर बाजार को बल मिला है. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 196.39 अंक यानी 0.57% सुधरकर 34,493.86 अंक पर खुला है. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 141.52 अंक की बढ़त देखी गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 60.90 अंक यानी 0.57% बढ़कर 10,606.40 अंक पर खुला है.

इसे भी पढ़ेंः IFAC सर्वे का खुलासा, 64% कारोबारियों ने कहा- GST से उनका कारोबार गड़बड़ाया

इसे भी पढ़ेंः शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत

ब्रोकरों के अनुसार  जनवरी में देश का निर्यात 9% बढ़कर 24.38 अरब डॉलर रहने से भी वृद्धि की धारणा को बल मिला है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button